Risk एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ?? किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था ! तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ? उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े मकोड़े खा लेंगे !! आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ?? किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!* 😢 कई लोगो में फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं । *हमको ना...* 🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने डर है, 🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है, 🌿सीखने में सफल ना होने का डर, 🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम मिलने का डर, डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे, *रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁 खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने ल...