Skip to main content

जीवन एक पहेली..



एक  बार की बात है, एक तोता  धूप में बैठा होता है.., तभी वहां से यमराज जी गुजरते है , गुजरते हुए वो तोता को देख कर मुस्कुरा देते है । 

यमराज जी को मुस्कुराते हुए देख कर तोता सोच में पढ़ जाता है, कि आखिर यमराज जी क्यूं मुस्कुराए..

यही सोच में पड़ा रहता है वो, तभी उसका दोस्त बाज आता है , उससे पूछता है कि क्यूं परेशान हो कहके ??

वो तोता सारी बात बताता है, तो वो बाज उसे अपने पीठ में बिठा कर कई सौ मिल दूर एक सुंदर से टापू मे छोड़ कर आ जाता है ।

और खुद उस जगह मे बैठ जाता है । वापस आते हुए यमराज जी वहां से गुजरते हुए उसे देख कर फिर मुस्करा  देते है । 
तो बाज उससे रिक्वेस्ट कर के पूछता है , आप तोते को भी देख के मुस्कुराए थे ।  आप मुझे बताएं कि ऐसा क्यों ??

तो यमराज जी बोले सुबह जाते समय तोते को यहां धूप तापते देखा तो इसलिए मुस्कुराया था क्यूंकि इसकी मृत्यु तो कई मिल दूर एक टापू मे होने वाली है और ये यहां धूप सेंक रहा है,,,

*जीवन ऐसा ही है कोई नहीं जानता कल किस पल में क्या लिखा है..*


कई बार कई महत्वपूर्ण पद मे बैठे लोग कई बातो का जवाब नहीं देते या रेस्पॉन्स ही नहीं देते ,इसका मतलब ये नहीं कि उनको जवाब नहीं पता,, शायद वो उस मुद्दे को कई दूसरे पहलुओं से देखते रहते है ,जो शायद हम नहीं देख पाते ।


*बिल्कुल उसी तरह जैसे एक समय बाद  अपने भाई बहन या दोस्तो  से कई छोटी छोटी चीजों से बहस नहीं करते क्यूंकि आपको इस बात को महत्व पता रहता है कि वो आपके करीब है, खुश है, और आपसे कुछ उम्मीद कर रहे है ये अपने आप में एक उपलब्धि है ।*


*शायद इसीलिए आप कई बार किसी के परीक्षा में फेल होने या किसी के अज्ञानता का उपहास नहीं उड़ाते, क्यूंकि आप उसे देखते है कि वो चालाकी नहीं करता है, और आज के जीवन में ये बहुत कीमती है...,,*

*शायद इसीलिए कई  बार आप  बिना मोलभाव किए खरीद लेते है...*

*जीवन ऐसा ही है* कई बार हम उसे ज्यादा समझदार तरीके से देखते है तो बाकी सब चीजें छोटी लगने लग जाती है.., नजरिया  ही सब कुछ है ।


एक घटना जो मेरे साथ कुछ दिनों पहले घटित हुई,, जो बता गया जीवन में महत्व किसका है....,


एक कर्मचारी थे मेरे जान पहचान के, जीवन भर पूंजी जमा किए थे कि रिटायर के बाद अपने गांव में रहूंगा,,और ये सोच कर बहुत सुन्दर आलीशान घर बनाए ।

पिछले महीने ही नया कार KIA seltos लिए,,, 

कई सालो से ट्रांसफर के लिए लगा रहे थे और पिछले महीने दीवाली से पहले ही घर के पास ट्रांसफर हुआ  उनका ।

पिछले हफ्ते मिले बहुत  खुश थे...

आज सुबह सुबह  मुझे फोन आया कि वो नहीं रहे । ...😞

यकीन कीजिए..
जीवन ऐसा ही है ।


*अपने  सपने, अपने उम्मीदें.., अपने खुशियां...*

*कभी कल के लिए ना छोड़े.. आपके पास जो है वो बहुत अनमोल है ।*

आप सब बहुत खुद किस्मत है,, कि आप देख पढ़ सुन और समझ और खा पी  रहे है ।

*अपने *रिश्तों, अपने संघर्ष, अपने  सपनो,अपने अपनो के नखरे सभी का आंनद ले..*


 *सकारात्मक रहे..,*

परिस्थिति जैसी भी हो..

*आप ही तय करते हो कि आप आज इस समय का कैसे  करते हो..*

जैसे मै ये लिख रहा हूं, हो सकता है किसी को पसंद आए किसी को फालतू लगे.. जो भी हो मैंने लिखे  मेरे लिए यही महत्वपूर्ण है...  80% लोग तो अपने विचार जीवन भर व्यक्त नहीं कर पाते , कि लोग  क्या सोचेंगे.., और जीवन एक दिन ऐसे ही  मिट जाती है  और

Keep smiling in you..
🙂 अगर 
आप जीत रहे हो, 
आप हार रहे हो,
या आप प्रयास  कर रहे हो..

बहुत लोग इतना भी नहीं करते...


*आप इस जीवन में कुछ तो कर रहे हो..*क्यूंकि हर कोई को हर पल नसीब नहीं होता..,आप के पास तो है, ये अपने आप में आप की शक्ति है । इसका  सदुपयोग करें ।*


*नोट*: जीवन को मज़ा करे इसका अर्थ ये नहीं है कि आप गलत काम करने लग जाए, नशा करे,, क्यूंकि कुछ लोगो को मजे के लिए शराब पीते,हुक्का बार जाते और बाद में  खुद बीमार हो जाते देखा है l 
                *हिम्मत रखे की होशो हवास मे*जीवन का आनंद ले सके ना कि नशे*में ..क्यूंकि बहुत कम लोगों के पास होती है, इतनी हिम्मत । है ना ।*


ठीक फिर अपना ख्याल रखिए..🍫
 

आपका दिन शुभ हो......🐢

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

शुतुरमुर्ग की खुशी जैसी तो नहीं है आपकी खुशी ??

कुछ दिन पहले मैंने एक आर्टिकल पढ़ा कि खुशी कि असली एहसास क्या है उस बारे में । उसके पढ़ते पढ़ते मुझे ये कहानी याद आई कि खुशियां असल में होती कहा है और हम ढूंढते कहा है । चलिए शुतुरमुर्ग के बारे में एक बात बताता हूं , असल में होता ऐसा है कि कहते है जब शुतुरमुर्ग के पीछे कोई शिकारी पड़ जाता है तो वो भागने के बजाय  अपना सिर रेत में घुसा देता है  और उसको लगता है कि सब तरफ अंधेरा छा गया अब वो सुरुक्षित है । *हैं ना ये बेवकूफी वाली बात*  पर पता है कहीं ना कहीं हम लोग भी ऐसे ही है । हम अपनी खुशियां उन चीज़ों में खोजते रहते है जो हमारे आसपास सब अच्छा दिखाता है जबकि असल में ऐसा नहीं होता  है । मैंने देखा कि एक लड़का आज पार्टी करता है जबकि पता है कि उसका कल पेपर है, पूछने पर भाई का जन्मदिन बार बार नहीं आता  ,यही है शुतुरमुर्ग वाली खुशी पेपर बिगड़ने के बाद एहसास होता है असली खुशी कहा है , क्यूंकि कई बार जिसका बर्थडे था वो पास हो जाए , यकीन मानिए बीएससी 2nd ईयर में ऐसा देखा है मैंने । किसी ने उस टाइम कहा मुझे अरे यार कस्ती को तूफानों में निकलने का अलग ही ...

Risk

Risk एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ?? किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था ! तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ? उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े  मकोड़े खा लेंगे !! आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ?? किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!* 😢 कई लोगो में  फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं  और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं । *हमको ना...* 🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने  डर है, 🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है, 🌿सीखने में सफल ना होने का डर, 🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम  मिलने का डर, डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे, *रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁 खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह  होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने ल...

करना है तो करना है

मै हमेशा  कहता रहता हूं कि किन आदतों को अपनाकर सफल हो सकते है , किस आदत को छोड़कर हम बेहतर हो सकते है, ये  सफल होने वाला व्यक्ति अच्छे से जानता है । परन्तु सच्चाई ये है कि 100 में से 90 ऐसे लोग जो जानते है कैसे सफल हो सकते है अपने किसी कार्य में सफल नहीं होते है । तो असल बात ये है कि जानने से कुछ नहीं होता कि सफलता कैसे मिलती है, क्यूं मिलती है । जो लोग काम करते है रिजल्ट देते है वो ही सफल माना जाता है,,  तो मुद्दा अब ये आता है सबके साथ  कि मै सोचता तो  हूं कि ये करूं पर शुरू नहीं हो पाता है , यह एक सामान्य सी बात है जो हम सबके साथ होता है कि हम करना तो बहुत कुछ चाहते है पर असल में कर नहीं पाते हैं और कुछ लोग चाहते है वो आपके देखते ही देखते पा लेते है । जैसे मुझे एक किताब पढ़ना है डिसाइड करते है, कि इसे इतने दिनों में पूरा कर लूंगा पर कुछ काम आ जाता या थोड़ा आराम करलू, या थोड़ा टीवी देख लूं या उस किताब को छोड़ के कोई और किताब पढ़ने  लग जाते है  ।  ज़िन्दगी में सफलता ऐसे हासिल नहीं कि जाती है , तो आखिर क्या बात है जो हर सफल व्यक्ति में होता है जो उ...