एक बार की बात है, एक तोता धूप में बैठा होता है.., तभी वहां से यमराज जी गुजरते है , गुजरते हुए वो तोता को देख कर मुस्कुरा देते है ।
यमराज जी को मुस्कुराते हुए देख कर तोता सोच में पढ़ जाता है, कि आखिर यमराज जी क्यूं मुस्कुराए..
यही सोच में पड़ा रहता है वो, तभी उसका दोस्त बाज आता है , उससे पूछता है कि क्यूं परेशान हो कहके ??
वो तोता सारी बात बताता है, तो वो बाज उसे अपने पीठ में बिठा कर कई सौ मिल दूर एक सुंदर से टापू मे छोड़ कर आ जाता है ।
और खुद उस जगह मे बैठ जाता है । वापस आते हुए यमराज जी वहां से गुजरते हुए उसे देख कर फिर मुस्करा देते है ।
तो बाज उससे रिक्वेस्ट कर के पूछता है , आप तोते को भी देख के मुस्कुराए थे । आप मुझे बताएं कि ऐसा क्यों ??
तो यमराज जी बोले सुबह जाते समय तोते को यहां धूप तापते देखा तो इसलिए मुस्कुराया था क्यूंकि इसकी मृत्यु तो कई मिल दूर एक टापू मे होने वाली है और ये यहां धूप सेंक रहा है,,,
कई बार कई महत्वपूर्ण पद मे बैठे लोग कई बातो का जवाब नहीं देते या रेस्पॉन्स ही नहीं देते ,इसका मतलब ये नहीं कि उनको जवाब नहीं पता,, शायद वो उस मुद्दे को कई दूसरे पहलुओं से देखते रहते है ,जो शायद हम नहीं देख पाते ।
*बिल्कुल उसी तरह जैसे एक समय बाद अपने भाई बहन या दोस्तो से कई छोटी छोटी चीजों से बहस नहीं करते क्यूंकि आपको इस बात को महत्व पता रहता है कि वो आपके करीब है, खुश है, और आपसे कुछ उम्मीद कर रहे है ये अपने आप में एक उपलब्धि है ।*
*शायद इसीलिए आप कई बार किसी के परीक्षा में फेल होने या किसी के अज्ञानता का उपहास नहीं उड़ाते, क्यूंकि आप उसे देखते है कि वो चालाकी नहीं करता है, और आज के जीवन में ये बहुत कीमती है...,,*
*शायद इसीलिए कई बार आप बिना मोलभाव किए खरीद लेते है...*
*जीवन ऐसा ही है* कई बार हम उसे ज्यादा समझदार तरीके से देखते है तो बाकी सब चीजें छोटी लगने लग जाती है.., नजरिया ही सब कुछ है ।
एक घटना जो मेरे साथ कुछ दिनों पहले घटित हुई,, जो बता गया जीवन में महत्व किसका है....,
एक कर्मचारी थे मेरे जान पहचान के, जीवन भर पूंजी जमा किए थे कि रिटायर के बाद अपने गांव में रहूंगा,,और ये सोच कर बहुत सुन्दर आलीशान घर बनाए ।
पिछले महीने ही नया कार KIA seltos लिए,,,
कई सालो से ट्रांसफर के लिए लगा रहे थे और पिछले महीने दीवाली से पहले ही घर के पास ट्रांसफर हुआ उनका ।
पिछले हफ्ते मिले बहुत खुश थे...
आज सुबह सुबह मुझे फोन आया कि वो नहीं रहे । ...😞
यकीन कीजिए..
जीवन ऐसा ही है ।
*अपने सपने, अपने उम्मीदें.., अपने खुशियां...*
*कभी कल के लिए ना छोड़े.. आपके पास जो है वो बहुत अनमोल है ।*
आप सब बहुत खुद किस्मत है,, कि आप देख पढ़ सुन और समझ और खा पी रहे है ।
*अपने *रिश्तों, अपने संघर्ष, अपने सपनो,अपने अपनो के नखरे सभी का आंनद ले..*
*सकारात्मक रहे..,*
परिस्थिति जैसी भी हो..
*आप ही तय करते हो कि आप आज इस समय का कैसे करते हो..*
जैसे मै ये लिख रहा हूं, हो सकता है किसी को पसंद आए किसी को फालतू लगे.. जो भी हो मैंने लिखे मेरे लिए यही महत्वपूर्ण है... 80% लोग तो अपने विचार जीवन भर व्यक्त नहीं कर पाते , कि लोग क्या सोचेंगे.., और जीवन एक दिन ऐसे ही मिट जाती है और
Keep smiling in you..
🙂 अगर
आप जीत रहे हो,
आप हार रहे हो,
या आप प्रयास कर रहे हो..
बहुत लोग इतना भी नहीं करते...
*आप इस जीवन में कुछ तो कर रहे हो..*क्यूंकि हर कोई को हर पल नसीब नहीं होता..,आप के पास तो है, ये अपने आप में आप की शक्ति है । इसका सदुपयोग करें ।*
*नोट*: जीवन को मज़ा करे इसका अर्थ ये नहीं है कि आप गलत काम करने लग जाए, नशा करे,, क्यूंकि कुछ लोगो को मजे के लिए शराब पीते,हुक्का बार जाते और बाद में खुद बीमार हो जाते देखा है l
*हिम्मत रखे की होशो हवास मे*जीवन का आनंद ले सके ना कि नशे*में ..क्यूंकि बहुत कम लोगों के पास होती है, इतनी हिम्मत । है ना ।*
ठीक फिर अपना ख्याल रखिए..🍫
आपका दिन शुभ हो......🐢
nice
ReplyDeleteThanks you yudhishthir
ReplyDelete