Risk
एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ??
किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था !
तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ?
उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े मकोड़े खा लेंगे !!
आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ??
किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!*
😢
कई लोगो में फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं ।
*हमको ना...*
🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने डर है,
🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है,
🌿सीखने में सफल ना होने का डर,
🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम मिलने का डर,
डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे,
*रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁
खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं
मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने लगी कि मै अकेले जा सकती हूं ।
अब ये हो सकता है कि भिलाई रात को जागता हो पर यहां पर मुझे लगता हैं निडरता दिखाना समझदारी नहीं बल्कि बेवकूफी हैं ।
कई बार हम गैर जिम्मेदाराना और ऊटपटांग कामों को भी खतरे उठाना मान लेते हैं और इस कारण बुरे नतीजे भी मिलते हैं , और फिर अपने किस्मत को दोष देते हैं ।
*सभी के लिए अलग परिस्थिति*🎯
खतरे उठाना अलग अलग व्यक्ति के लिए अलग अलग हो सकता है , जैसे पूरी तैयारी किए व्यक्ति और उतना तैयारी नहीं किए दोनों व्यक्ति के लिए किसी एग्जाम के लिए अकेले दिल्ली जाना जोखिम भरा हो सकता है पर जिसकी पूरी तैयारी है उसके लिए इसे गैरजिम्मेदारी भरा निर्णय नहीं कह सकते ।
*जिम्मेदार ढंग से डर का सामना करने रिस्क लेने के लिए
🧘🏻♂आपका ज्ञान,
🧘🏻♂आपका आत्मविश्वास ,
🧘🏻♂आपका ट्रेनिंग ,
🧘🏻♂आपका अनुभव,
🧘🏻♂आपका मन से किया हुआ अध्धयन,
🧘🏻♂और आपकी काबिलियत काम आती है ।
आप रिस्क ले सकते हैं पर जुआ मत खेलिए , आंख खोल कर तीर चलाइए मतलब फैसले लीजिए ।
*Have a nice day*
Inspired by Book : you can win by Shiv Khera.
Thank you..🐢

Comments
Post a Comment