कभी - कभी किसी - किसी का निर्णय बहुत कुछ सीखा जाता है ,, ऐसा ही हुआ कि कुछ दिन पहले मेरे एक दोस्त जो कि 7 वर्ष से पीएससी की तैयारी कर रहा है उसका कॉल आया मेरे पास कि वो इस बार पीएससी का मैंस नहीं दिलाएगा !! मै उस समय बहुत अचंभित हुआ क्योंकि वह इतने सालो से तैयारी कर रहा था ये उसका तीसरा प्रयास था , कुछ रैंक से बच रहा था 🤔। उसका कहना था कि मै अब व्याख्याता की तैयारी करूंगा , दोनों तरफ नहीं जा सकता मुझे फिलहाल जॉब चाहिए और ये सीधी भर्ती है , गजेटेड पोस्ट है, इसमें पोस्ट भी ज्यादा है इसे मै छोड़ नहीं सकता बाकी पीएससी तो निकाल ही लूंगा । मुझे भी उसका डिसिजन सही लगा क्योंकि बहुत कॉन्फिडेंट लग रहा था , उसका जुनून देखने ही लायक था । कुछ दिन पहले रिजल्ट आया व्याख्याता का और उसका रैंक अच्छा आया हमारे किसी और दोस्त का नहीं हुआ उसमें । वो 2013 से 2019 तक मेहनत तो कर रहा था पर चूक सा था कुछ ..हो सकता है किस्मत का हाथ हो पर ....पर उसका जुनून बढ़ गया था यकीनन कीमत बहुत बड़ी चुकाई थी । 🌵 * याद रखिए आपको कुछ पाने के लिए उसकी कीमत चुकानी ही होगी**कु...