Skip to main content

मिठाई से पहले भोजन

मिठाई से पहले भोजन

🐢..गुड मॉर्निंग आप सबको,
मुझे कुछ बर्तन साफ करने थे अभी पर चुकीं मिठाई से पहले भोजन करना सीख रहा हुं... इसलिए बर्तन रात को ही साफ कर लिया था ।😎

दरअसल मै आत्म अनुशासन सीखने की कोशिश कर  रहा हूं..🙂 मेरे लिए और  आपके लिए बात बहुत सिम्पल है..
*" बुरी आदते डालना आसान होता है लेकिन उसके साथ जीना मुश्किल , लेकिन अच्छी आदतें डालना मुश्किल पर उसके साथ जीना आसान होता हैं ।"*

इसी को  समझने का एक सबसे अच्छा नियम है कि : *मिठाई से पहले भोजन पूरा खत्म करें*।

🥗भोजन करने के क्रम में मिठाई अंत में आता है । आपका भोजन पूरा होता है । पर आजकल कही कही ये ग़लत संदेश लिखा हुआ भी मिल जाएगा या कुछ लोग आपको सलाह देते मिल जाएंगे कि "जीवन छोटा है , इसलिए मिठाई पहले खा लो ।"

🤔चलिए सोचते है अगर आप शाम को  खाना ना खाकर घूमते हुए मिल्क केक या  दो चार आइसक्रीम खा लेते है या किसी शादी में जाते ही सबसे पहले रसगुल्ला खा लो फिर...

तो क्या बाकी  खाने के लिए क्या भूख रहेगी ? आप पेट में पहले से बहुत सारा शक्कर  डाल चुके होते है । 😋

ये बात सिर्फ उनके लिए  नहीं है जो पढ़ाई कर रहे है बाकी लोगों के लिए भी है ।यही जीवन  का एक महतवपूर्ण पहलू भी है, जो एक किसी खुश  सफल और एक असफल लोगो के बीच का अंतर होता है ।

जो किसी परीक्षा में सफल हो रहे हैं या असफल हुए है उनमें आजकल ज्यादा अंतर नहीं है दोनों मेहनत करते हैं ।
पर...

हरबर्ट ग्रे के अनुसार -
*#सफल लोग वे काम करने की आदत डाल लेते हैं , जिन्हें करना असफल लोगो को पसंद नहीं होता ।*

         *ज्यादातर  सफल दिखे लोग "सुखद परिणामों" की ज्यादा चिंता करते हैं , जबकि बाकी लोग "मनमुताबिक सुखद तरीको"  के चक्कर में पड़े रहते हैं ।*

बाकि आजकल मेहनत तो सब करते है

♟नीचे के 40% सिर्फ दिखावा करते हुए ,
♟बीच के 30% थोड़ा प्रयास बढ़ा  पर बेमन,
♟20% मन से पर असफलता से बिना सीखते  , हर एग्जाम में चूकते हुए ।

🧩10% वे  लोग जो अपने असफलता से सीखते, लक्ष्य के प्रति समर्पित, सुखद परिणामों की चिंता और लक्ष्य तक पहुंचने वाले कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए रहने वाले । हर एग्जाम में उनका नाम आ जाएगा । और लोग कहते है यार बाकी को मौका दो ।

🌈Yes है ऐसे लोग , मेरा दोस्त है परीक्षित पटेल वो पढ़ता कम दिखेगा पर हर एग्जाम निकाल रहा है अभी लेबर इंस्पेक्टर है, एक है सुरेन्द्र साहू हमारे ऑफिस में केमिस्ट था अभी ACF में है अभी तक लगभग 17 एग्जाम निकाल चुके है डीएसपी सहित । और ऐसा नहीं है कि वो मज़ा नहीं करते कभी कभी वो भी बहुत आलसी होते हैं आप भी किसी दिन को ऐसे ही कभी बर्बाद कर दो मन हल्का लगता है पर इसे आदत मत बनाना😄 और ना ही एग्जाम के टाइम करना ।

🥇यकीन मानिए आप भी 40 से या 30 से या 20 से

*10% वाले समूह में आ सकते हैं ।*

*बस आपको मिठाई से पहले भोजन खत्म करना सीखना पड़ेगा । जो पसंद है वो कम और जो जरूरी है उन कामों को ज्यादा करने की आदत बनानी होगी* ।🙂

Source: #Brian Tracy's No excuses।
#my experience

🍄Hav a gud day...🙂

Comments

Popular posts from this blog

शुतुरमुर्ग की खुशी जैसी तो नहीं है आपकी खुशी ??

कुछ दिन पहले मैंने एक आर्टिकल पढ़ा कि खुशी कि असली एहसास क्या है उस बारे में । उसके पढ़ते पढ़ते मुझे ये कहानी याद आई कि खुशियां असल में होती कहा है और हम ढूंढते कहा है । चलिए शुतुरमुर्ग के बारे में एक बात बताता हूं , असल में होता ऐसा है कि कहते है जब शुतुरमुर्ग के पीछे कोई शिकारी पड़ जाता है तो वो भागने के बजाय  अपना सिर रेत में घुसा देता है  और उसको लगता है कि सब तरफ अंधेरा छा गया अब वो सुरुक्षित है । *हैं ना ये बेवकूफी वाली बात*  पर पता है कहीं ना कहीं हम लोग भी ऐसे ही है । हम अपनी खुशियां उन चीज़ों में खोजते रहते है जो हमारे आसपास सब अच्छा दिखाता है जबकि असल में ऐसा नहीं होता  है । मैंने देखा कि एक लड़का आज पार्टी करता है जबकि पता है कि उसका कल पेपर है, पूछने पर भाई का जन्मदिन बार बार नहीं आता  ,यही है शुतुरमुर्ग वाली खुशी पेपर बिगड़ने के बाद एहसास होता है असली खुशी कहा है , क्यूंकि कई बार जिसका बर्थडे था वो पास हो जाए , यकीन मानिए बीएससी 2nd ईयर में ऐसा देखा है मैंने । किसी ने उस टाइम कहा मुझे अरे यार कस्ती को तूफानों में निकलने का अलग ही ...

Risk

Risk एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ?? किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था ! तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ? उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े  मकोड़े खा लेंगे !! आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ?? किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!* 😢 कई लोगो में  फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं  और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं । *हमको ना...* 🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने  डर है, 🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है, 🌿सीखने में सफल ना होने का डर, 🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम  मिलने का डर, डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे, *रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁 खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह  होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने ल...

करना है तो करना है

मै हमेशा  कहता रहता हूं कि किन आदतों को अपनाकर सफल हो सकते है , किस आदत को छोड़कर हम बेहतर हो सकते है, ये  सफल होने वाला व्यक्ति अच्छे से जानता है । परन्तु सच्चाई ये है कि 100 में से 90 ऐसे लोग जो जानते है कैसे सफल हो सकते है अपने किसी कार्य में सफल नहीं होते है । तो असल बात ये है कि जानने से कुछ नहीं होता कि सफलता कैसे मिलती है, क्यूं मिलती है । जो लोग काम करते है रिजल्ट देते है वो ही सफल माना जाता है,,  तो मुद्दा अब ये आता है सबके साथ  कि मै सोचता तो  हूं कि ये करूं पर शुरू नहीं हो पाता है , यह एक सामान्य सी बात है जो हम सबके साथ होता है कि हम करना तो बहुत कुछ चाहते है पर असल में कर नहीं पाते हैं और कुछ लोग चाहते है वो आपके देखते ही देखते पा लेते है । जैसे मुझे एक किताब पढ़ना है डिसाइड करते है, कि इसे इतने दिनों में पूरा कर लूंगा पर कुछ काम आ जाता या थोड़ा आराम करलू, या थोड़ा टीवी देख लूं या उस किताब को छोड़ के कोई और किताब पढ़ने  लग जाते है  ।  ज़िन्दगी में सफलता ऐसे हासिल नहीं कि जाती है , तो आखिर क्या बात है जो हर सफल व्यक्ति में होता है जो उ...