कभी - कभी किसी - किसी का निर्णय बहुत कुछ सीखा जाता है ,,
ऐसा ही हुआ कि कुछ दिन पहले मेरे एक दोस्त जो कि 7 वर्ष से पीएससी की तैयारी कर रहा है उसका कॉल आया मेरे पास कि वो इस बार पीएससी का मैंस नहीं दिलाएगा !!
मै उस समय बहुत अचंभित हुआ क्योंकि वह इतने सालो से तैयारी कर रहा था ये उसका तीसरा प्रयास था , कुछ रैंक से बच रहा था 🤔।
उसका कहना था कि मै अब व्याख्याता की तैयारी करूंगा , दोनों तरफ नहीं जा सकता मुझे फिलहाल जॉब चाहिए और ये सीधी भर्ती है , गजेटेड पोस्ट है, इसमें पोस्ट भी ज्यादा है इसे मै छोड़ नहीं सकता बाकी पीएससी तो निकाल ही लूंगा । मुझे भी उसका डिसिजन सही लगा क्योंकि बहुत कॉन्फिडेंट लग रहा था , उसका जुनून देखने ही लायक था ।कुछ दिन पहले रिजल्ट आया व्याख्याता का और उसका रैंक अच्छा आया हमारे किसी और दोस्त का नहीं हुआ उसमें । वो 2013 से 2019 तक मेहनत तो कर रहा था पर चूक सा था कुछ ..हो सकता है किस्मत का हाथ हो पर ....पर उसका जुनून बढ़ गया था यकीनन कीमत बहुत बड़ी चुकाई थी ।
🌵 *याद रखिए आपको कुछ पाने के लिए उसकी कीमत चुकानी ही होगी**कुछ रिस्क लेना ही पड़ेगा*
मुझे लगता है ये बात हर चीज में लागू होता है *जीवन, गृहस्थी,प्यार, सेहत और आपके किसी परीक्षा के सफलता में..*
परसों ही एक दोस्त से पूछा कि यार अभी तक सिंगल क्यूं हूं उसका भी यही कहना था यार तुमने प्यार के लिए कुछ कीमत चुकाई ही नहीं..शायद वो सही था,
मैंने कीमत चुकाई तो सिर्फ अपने पढ़ाई के लिए ,बिना नेटवर्क के जंगल में रहा, घर से भी दूर रहा कई बार तो Sunday को भी घर नहीं जाता था । पहाड़ में चढ कर टॉवर देखता था । शायद इसका फायदा मिला मुझे ।🙂
*मुझे लगता है सभी कीमत चुकाते भी है पर जब तक सफलता नहीं मिलती मानिए कोई ना कोई आपसे ज्यादा कीमत चुका रहा है ।*
अपने आसपास बेहतर के लिए हर कोई कीमत चुका रहा है , किसी मां को देखो अपने बच्चे को अकेला छोड़ जॉब जा रही हैं तो कोई रीसर्च कर रही है यकीनन बहुत बड़ी क़ीमत है ,पर उसके भविष्य के लिए कुछ कीमत चुकानी तो पड़ेगी ही ।
पर हर कोई ऐसा नहीं है जैसे
*एक स्टूडेंट को पीएससी निकालना है सफल होना है पर...*
#उसे रोज घूमना जरूरी है
#उसे रोज गर्लफ्रेंड से कई घंटे बात करना ही हैं
#उसे रोज देर रात तक जागना ही है
#उसे रोज आराम से उठना है
#उसे हर हफ्ते पार्टी करना है
*वैसे ही हम सबको शिकायत है कि..सेहत पहले जैसे नहीं रही अब..पर*
#जब भी मौका मिले फास्ट फूड खाना है
#घर के सब्जी भाजी भारतीय व्यंजन को छोड़ होटल में खाना है
#कोल्डड्रिंक पीना है
#सोना, खाना ,उठना, शोच ,नहाने का कोई निर्धारित समय नहीं है
वैसे ही देखा है कि
*शहर में कुछ लोग अकेले हो जाते* *है जीवन में बुजुर्ग होकर अकेले पड़े* *रहते है बंगले में *
*क्यों कि जब शायद मौका मिला तो कहीं ना कहीं सिर्फ अपना ही सोचते है जब इनको समय मिलता है तब इन्हे*
# बड़ों का सम्मान करना नहीं है
# मम्मी पापा या सास ससुर के लिए सम्मान नहीं है
# घर के काम करना नहीं है
#मिलजुलकर रहना पसंद नहीं है
*कैसी अजीब है ना*
*सुविधा सबको चाहिए पर उसकी कीमत चुकाने की हिम्मत किसी में नहीं है ।*
मैंने देखा है कई लोगो को जो अलग हो जाते है शादी के बाद ताकि मजे से रह सके पर बच्चों के शादी के बाद *उन लोगो से भी ज्यादा अकेले हो जाते हैं ..,जिनको उन्होंने छोड़ा होता है ।*
अपने कुछ दोस्तो को भी देखा हूं, अकेले रहना है कहके किसी से बात नहीं करते कोई किसी बात में बुला ना ले या कुछ पूछ ना ले कहके कुछ साबित करने में लगे हुए है , *कभी बात करो तो पता चलता है बहुत अकेले है वो...*
ये सच है ..
🌱*रिश्तों में मिठास के लिए
🌱अपनों के एहसास के लिए
🌱कुछ पाने के आस लिए*
कुछ कीमत चुकानी ही होगी..
मिठाई आधा खाकर भी कभी जिंदगी बितानी ही होगी ।।
🌿 *शिकायते कम करो ,*
🌿 *तुम खुदकिस्मत हो ये बात अजमानी ही होगी ।*
🌿 *ये जीवन है कुछ पाना है तो कीमत चुकानी ही होगी ।।*
♟✒बस याद रखिए कीमत सही चीज़ों के लिए हो, अपने आत्मसम्मान और चरित्र को दांव पर रख कर ना हो ।।
बाकी इस दुनिया में हमको आने के लिए मां भी नौ महीने रख कर पाल पोष कर दर्द सह कर कीमत चुकाई है , शुरुआत तो वहीं से हो गई थी बाकी तो आप सबको इसे आगे ले जाना है खुद को आगे ले जाकर ।
मैंने भी लिखने में अपने नींद के आधे घंटे और सुबह के दो घंटे चुकाए है आप भी कुछ कीमत इसे अपना कर आगे बढ़ने में लगाए ।
धन्यवाद्🙂
Source:
#my experiences
..........🐢
have a nice day
Comments
Post a Comment