यदि आप या मै ये सोचते है की दो साल पहले बहुत जानता था, जो हुनर था, नॉलेज था अपने विषय के बारे में वो आज भी पर्याप्त है तो आप गलत सोच रहे है ।
याद रखिए न्यू जेनरेशन बहुत स्मार्ट है वो आपसे ज्यादा जानते है जबकि आपकी उम्र उनसे ज्यादा है । यकीन मानिए आप चाहे गृहणी हो, या जॉब में है या नॉर्मल लाइफ में तो भी अपने आपको कुछ ना कुछ सीखते हुए ही रखना है वरना आप पिछड़ जाएंगे । देश दुनिया के बारे में जाने, नए तकनीकियों को जाने ।
सोचिए हमारे मम्मी पापा स्मार्ट फोन्स को यूज करना नहीं जानते तो भी चल जाता है पर नई तकनीक के बारे में नहीं जानना चाहेंगे तो हमे दिक्कत हो सकती है ।
अपने अंदर के विद्यार्थी को हमेशा जिन्दा रखने के लिए इसीलिए कहा जाता है ।
यदि आप अपग्रेड नहीं हुए तो पहले डाउनग्रेड होंगे फिर आउटडेटेड हो जाओगे ।
यकीन मानिए
*जो सीख रहा है वहीं जिंदा है ।*
By:लाइफ management
Dr. Ujjawal patni And my experience
Comments
Post a Comment