Skip to main content

मै आजाद होना चाहता हूं ।

*मै आजाद होना चाहता हूं*🕺🏻

*I want to be free*💃🏻

आजकल ये लाइन बहुत गर्व से हर कोई कहता है कि मै अपने मन से रहना चाहती हूं या चाहता हूं मुझे किसी की परवाह नहीं , मै आजाद होना चाहता हूं ।

*चलो देखते हैं...*
- 🔖किसी बच्चे को डिब्बे के सारे चॉकलेट्स खाने दिया जाए अगर वो ज़िद करता है तो क्या होगा??

- 🔖अगर आप ट्रैन को पटरी से उतार दे तो क्या होगा ??

- 🔖अगर इंसान ट्रैफिक नियम पालन नहीं करना चाहे जो वो बिल्कुल भी नहीं चाहता तो क्या होगा ।

      🔖एक लड़का अपने पिता के साथ पतंग उड़ा रहा था । तभी उसके पिताजी से कहा कि पतंग क्यूं उड़ रही है? उसके पिता ने कहा धागे के वजह से ।
लड़के ने कहा - *लेकिन वो तो उसे खींच रही हैं !*
पिता ने कुछ देर उसकी ओर देखा और धागे को तोड दिया ।

🎈सोचिए उस पतंग का क्या हुआ होगा ??

यही होता है जब हमारे लाइफ में discipline न हो तो  । आजादी का मतलब मनमुताबिक काम करना नहीं होता क्यूंकि मनुष्य की इच्छाएं कभी पूरी नहीं हो सकती ।

कई बार हम किसी लक्ष्य में ऐसा लगता हैं की मुसीबतें हमें नीचे धकेल रही हैं पर असल में हमें वह हिम्मत देती रहती हैं उपर में टिके रहने के लिए ।

🧠अनुशासन खुद से प्यार करने का एक तरीका है , आप रात 12- 1 बजे तक फेसबुक, watsapp, या YouTube , या movie देखकर  बिता सकते हैं या बुक पढ़कर या कुछ लिखकर, सही समय में सो कर । आप जानते है आपका शरीर कब खुश होगा ।

बच्चो को और खुद को भी चुनाव करने का मौका देना अच्छी बात है लेकिन अगर उनको सही दिशा दिए बिना चयन करने देना उसकी तबाही का कारण बन सकता है ।

🤱🏻एक मां दिनभर काम करके थक जाती है, और थकी हारी सो जाती हैं  लेकिन आधी रात को बच्चा रोता है तो क्या मां उठना चाहेगी ??
नहीं चाहेगी पर फिर भी वो उठती हैं क्यूंकि
*यहां उनका प्यार , फर्ज  और जिम्मेवारी है ।*

हम सिर्फ भावनाओ के सहारे जीवन नहीं गुजार सकते । हम किसी भी उम्र में हो हमें आत्म नियंत्रण और अनुशासन की जरूरत होती है ।

🎯 *अपने लाइफ में हम तभी सफल हो सकते हैं जब हम अपने इच्छाओं कि मानने के बजाय वो करे जो किया जाना चाहिए या जिसे करने की जरूरत है ।*

जैसे आपको इतना बड़ा msg पढ़ने का मन नहीं करेगा पर ये पढ़ा जाना चाहिए ।

यही तो सच्ची आजादी है।

Inspired by book power of self control and You Can win..

Thank you🐢

Comments

Popular posts from this blog

शुतुरमुर्ग की खुशी जैसी तो नहीं है आपकी खुशी ??

कुछ दिन पहले मैंने एक आर्टिकल पढ़ा कि खुशी कि असली एहसास क्या है उस बारे में । उसके पढ़ते पढ़ते मुझे ये कहानी याद आई कि खुशियां असल में होती कहा है और हम ढूंढते कहा है । चलिए शुतुरमुर्ग के बारे में एक बात बताता हूं , असल में होता ऐसा है कि कहते है जब शुतुरमुर्ग के पीछे कोई शिकारी पड़ जाता है तो वो भागने के बजाय  अपना सिर रेत में घुसा देता है  और उसको लगता है कि सब तरफ अंधेरा छा गया अब वो सुरुक्षित है । *हैं ना ये बेवकूफी वाली बात*  पर पता है कहीं ना कहीं हम लोग भी ऐसे ही है । हम अपनी खुशियां उन चीज़ों में खोजते रहते है जो हमारे आसपास सब अच्छा दिखाता है जबकि असल में ऐसा नहीं होता  है । मैंने देखा कि एक लड़का आज पार्टी करता है जबकि पता है कि उसका कल पेपर है, पूछने पर भाई का जन्मदिन बार बार नहीं आता  ,यही है शुतुरमुर्ग वाली खुशी पेपर बिगड़ने के बाद एहसास होता है असली खुशी कहा है , क्यूंकि कई बार जिसका बर्थडे था वो पास हो जाए , यकीन मानिए बीएससी 2nd ईयर में ऐसा देखा है मैंने । किसी ने उस टाइम कहा मुझे अरे यार कस्ती को तूफानों में निकलने का अलग ही ...

Risk

Risk एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ?? किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था ! तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ? उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े  मकोड़े खा लेंगे !! आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ?? किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!* 😢 कई लोगो में  फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं  और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं । *हमको ना...* 🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने  डर है, 🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है, 🌿सीखने में सफल ना होने का डर, 🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम  मिलने का डर, डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे, *रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁 खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह  होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने ल...

करना है तो करना है

मै हमेशा  कहता रहता हूं कि किन आदतों को अपनाकर सफल हो सकते है , किस आदत को छोड़कर हम बेहतर हो सकते है, ये  सफल होने वाला व्यक्ति अच्छे से जानता है । परन्तु सच्चाई ये है कि 100 में से 90 ऐसे लोग जो जानते है कैसे सफल हो सकते है अपने किसी कार्य में सफल नहीं होते है । तो असल बात ये है कि जानने से कुछ नहीं होता कि सफलता कैसे मिलती है, क्यूं मिलती है । जो लोग काम करते है रिजल्ट देते है वो ही सफल माना जाता है,,  तो मुद्दा अब ये आता है सबके साथ  कि मै सोचता तो  हूं कि ये करूं पर शुरू नहीं हो पाता है , यह एक सामान्य सी बात है जो हम सबके साथ होता है कि हम करना तो बहुत कुछ चाहते है पर असल में कर नहीं पाते हैं और कुछ लोग चाहते है वो आपके देखते ही देखते पा लेते है । जैसे मुझे एक किताब पढ़ना है डिसाइड करते है, कि इसे इतने दिनों में पूरा कर लूंगा पर कुछ काम आ जाता या थोड़ा आराम करलू, या थोड़ा टीवी देख लूं या उस किताब को छोड़ के कोई और किताब पढ़ने  लग जाते है  ।  ज़िन्दगी में सफलता ऐसे हासिल नहीं कि जाती है , तो आखिर क्या बात है जो हर सफल व्यक्ति में होता है जो उ...