सूखे थे जुबां,
धड़कने बढ़ रही थी..
दिल कि बात ,
कह ही देते..पर
उसने...
मुड़ कर देखा ही नहीं ।
चांद ले आते,
मिलते यूं फूलों में,
सपने मे क्या,
हकीकत में भी,
उसने ...
मुड़ कर देखा ही नहीं ।
मेरे अंदर भी ,
प्यार है कुछ ,
आंखो से कह देता मै,
राह में था मैं पर,
उसने ...
मुड़ कर देखा ही नहीं ।
उसके सपने,
मेरे सपने,
दोनों एक दूजे में ,
खो जाते पाने के लिए...
कह देता मै तेरा ही हूं पर,
उसने
मुड़ कर देखा ही नहीं ।
शिकायत नहीं,
कोई बहाना नहीं,
वो बस मुझमें,
और कोई बात नहीं,
यूं उसके गम मेरे होते पर,
उसने...
मुड़ कर देखा ही नहीं ।।
_Jaroos
👍 Carry on Bro..
ReplyDelete