Skip to main content

ज्ञान को बांटना

जब मैं
शायद 8वी क्लास में था तब गायत्री विद्यापीठ वाला एग्जाम दिलाता था, वहां कहीं पढ़ा था ज्ञान बांटने से बढ़ता है ।
हालाकि बाद में इसका विज्ञान पता चला
कि जब हम किसी को कुछ बार बार बताते है तो वो बात जो पहले कन्सियस माइंड (चेतन मन)में रहता है वह अनकंसियस माइंड (अचेतन मन)  में चला जाता है । और ऐसी स्थिति में हमको चीजे अच्छे से याद रहती हैं ।उसी तरह जैसे हम बाइक चलाना शुरू करते हैं तों दिक्कत होता बाद में हम बिना देखे भी चला लेते हैं ।

खैर ये तो हुआ पहले की बात ,,,
लेकिन जैसे में कॉलेज में आया तो मुझे इस कथन में दो तरह के लोग मिले या कहूं जब आप किसी को कुछ बताते हैं तो आपको दो तरह के लोग मिलते है :-

१. जो पहले से उस बात को जानते हैं ।
२. जो पहले से उस बात को नहीं जानते हैं ।

1. वो *पहले से उस बात को जानते हैं*

ये लोग भी दो तरह से होते हैं
A. सकारात्मक सोच वाले - जो आपकी बातो को शांति से सुन लेंगे ये सोच के की  चलो शायद कुछ नया नजरिया जानने को मिल जाए या इतने मन से बता रहा है रिवीजन हो जाएगा ।

B. नकारात्मक सोच - जो जानते है कहके बिल्कुल भी आपकी बातो पर ध्यान नहीं देंगे और मन में सोचेंगे की होशियारी मार रहा है ।

2. वो *जो पहले से नहीं जानते है*

ऐसे लोग भी दो तरह से दिखे मुझे 

A.सकारात्मक सोच वाले - जो पूरे मन से की कुछ नया जानने को मिलेगा कहके  सुनेंगे और कुछ प्रश्न भी पूछेंगे और हां आपके अहसानमंद रहेंगे की आपकी वजह से कुछ नया जानने को मिला ।

B. नकारात्मक सोच वाले - ये लोग सबसे पहले तो ये मानेंगे ही नहीं की  कुछ अच्छा जानने को मिल सकता है , अपने को कुछ सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में रखेंगे और तुरंत बोलेंगे की तुम्हारी बातें यहां या वहां भी मिल जाएगा । ये कभी मानते ही नहीं की कुछ लोग कुछ बातो में उनसे बेहतर हो सकते हैं ।

अब इतना सारा classification कर दिया तो मन में चल रहा होगा की बताए की ना बताएं अच्छी बाते...

तो मेरा मानना है कि
🌱ज्ञान की बातें दिल खोल कर बताएं ।
🌱कोई बात बताते समय सामने वाले की आत्मसम्मान की रक्षा करे मतलब किसी को नीचा ना दिखाएं ।
🌱किसी एक को बुरा लग जाएगा तो आप बताना ना छोड़े क्यूंकि कई लोग आपके प्रयास से बेहतर हो सकते हैं । उनको फायदा हो सकता है ।
🌱 एक बात जरूर पूछ ले या जान लो कि क्या वो जानना चाहते हैं कि नहीं,  इसलिए नहीं की आप कोई गुनाह कर रहे हैं बल्कि इसलिए कि आप सपना समय और नॉलेज किसी गैरजरूरी लोगो में व्यर्थ ना हो ।

🌱 और एक महत्वपूर्ण बात हमेशा रिजेक्शन के लिए तैयार रहे ,क्यूंकि ये जरूरी नहीं कि आप हमेशा सही हो या आपकी ली गई जानकारी सही हो आजकल फेक न्यूज भी रहते हैं ।

🌱 बोलने से ज्यादा सुनने में समय दे ।

🌱 जीवन यही कोई 50-60 बचा है तो अपनी आवाज को विचार को , अपने idea को   अमर होने दे , कही छोड़ दे, कही बिखेर दे । ये मत सोचिए कि लोग क्या कहेंगे , अगर आपका उद्देश्य और कार्य सही है तो अपने विचार जरूर रखें ।

मै भी यही करता हूं अपने विचार व्यक्त करता हूं, ब्लॉग लिखता हूं, YouTube channel चलाता हूं,

और इन सबके अलावा
कुछ ना कुछ पढ़ता हूं ,
सीखने की कोशिश करता रहता हूं ,
आपसे ,
दूसरों से ,
खुद से ।

क्योंकि ये  जरूरी तो नहीं की मेरे विचार हमेशा सही हो । यहां भी आप मुझे बता सकते हैं बेझिझक ।

Have a good day everyone...🐢

Comments

Popular posts from this blog

शुतुरमुर्ग की खुशी जैसी तो नहीं है आपकी खुशी ??

कुछ दिन पहले मैंने एक आर्टिकल पढ़ा कि खुशी कि असली एहसास क्या है उस बारे में । उसके पढ़ते पढ़ते मुझे ये कहानी याद आई कि खुशियां असल में होती कहा है और हम ढूंढते कहा है । चलिए शुतुरमुर्ग के बारे में एक बात बताता हूं , असल में होता ऐसा है कि कहते है जब शुतुरमुर्ग के पीछे कोई शिकारी पड़ जाता है तो वो भागने के बजाय  अपना सिर रेत में घुसा देता है  और उसको लगता है कि सब तरफ अंधेरा छा गया अब वो सुरुक्षित है । *हैं ना ये बेवकूफी वाली बात*  पर पता है कहीं ना कहीं हम लोग भी ऐसे ही है । हम अपनी खुशियां उन चीज़ों में खोजते रहते है जो हमारे आसपास सब अच्छा दिखाता है जबकि असल में ऐसा नहीं होता  है । मैंने देखा कि एक लड़का आज पार्टी करता है जबकि पता है कि उसका कल पेपर है, पूछने पर भाई का जन्मदिन बार बार नहीं आता  ,यही है शुतुरमुर्ग वाली खुशी पेपर बिगड़ने के बाद एहसास होता है असली खुशी कहा है , क्यूंकि कई बार जिसका बर्थडे था वो पास हो जाए , यकीन मानिए बीएससी 2nd ईयर में ऐसा देखा है मैंने । किसी ने उस टाइम कहा मुझे अरे यार कस्ती को तूफानों में निकलने का अलग ही ...

Risk

Risk एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ?? किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था ! तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ? उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े  मकोड़े खा लेंगे !! आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ?? किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!* 😢 कई लोगो में  फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं  और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं । *हमको ना...* 🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने  डर है, 🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है, 🌿सीखने में सफल ना होने का डर, 🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम  मिलने का डर, डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे, *रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁 खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह  होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने ल...

करना है तो करना है

मै हमेशा  कहता रहता हूं कि किन आदतों को अपनाकर सफल हो सकते है , किस आदत को छोड़कर हम बेहतर हो सकते है, ये  सफल होने वाला व्यक्ति अच्छे से जानता है । परन्तु सच्चाई ये है कि 100 में से 90 ऐसे लोग जो जानते है कैसे सफल हो सकते है अपने किसी कार्य में सफल नहीं होते है । तो असल बात ये है कि जानने से कुछ नहीं होता कि सफलता कैसे मिलती है, क्यूं मिलती है । जो लोग काम करते है रिजल्ट देते है वो ही सफल माना जाता है,,  तो मुद्दा अब ये आता है सबके साथ  कि मै सोचता तो  हूं कि ये करूं पर शुरू नहीं हो पाता है , यह एक सामान्य सी बात है जो हम सबके साथ होता है कि हम करना तो बहुत कुछ चाहते है पर असल में कर नहीं पाते हैं और कुछ लोग चाहते है वो आपके देखते ही देखते पा लेते है । जैसे मुझे एक किताब पढ़ना है डिसाइड करते है, कि इसे इतने दिनों में पूरा कर लूंगा पर कुछ काम आ जाता या थोड़ा आराम करलू, या थोड़ा टीवी देख लूं या उस किताब को छोड़ के कोई और किताब पढ़ने  लग जाते है  ।  ज़िन्दगी में सफलता ऐसे हासिल नहीं कि जाती है , तो आखिर क्या बात है जो हर सफल व्यक्ति में होता है जो उ...