Skip to main content

शराबी के बेटा कैसे बना कलेक्टर !!

एक पुरानी घटना है  शायद मध्य प्रदेश का है,  वहां एक शराबी के दो बेटे थे , वो शराबी अपने बेटे और पत्नि को बहुत मारता था,  घर में लड़ाई आम बात थी,, और ज्यादा कुछ काम धाम नहीं करता था ।

कई साल बीत गए और उनके दोनों बेटों में से एक बेटा  कलेक्टर बन गया  और दूसरा बेटा अपने पिता की तरह शराबी हो गया ।


तब किसी समाचार वाले को पता चला तो उनके यहां इंटरव्यू लेने पहुंचा । और उसने पूछा दोनों से कि आप लोगो ऐसे कैसे और क्यों बने .. *एक शराबी तो एक कलेक्टर*

तो शराबी बेटे ने कहा की मेरे पिताजी बहुत शराब पीते थे और घर में मारपीट करते थे मुझे बहुत गुस्सा आता था, और मै भी अपने गम मिटाने के लिए शराब पीने लग गया क्यूंकि मेरे दोस्त आसपास के लोग यही करते है.., दुःख तो मिटा नहीं बल्कि मै भी शराबी  और गरीब बन गया..और रोने लगा ।

दूसरे बेटे से पूछने पर उसने भी वही कहा, कि मुझे भी बहुत गुस्सा आता था कि मेरे पिता शराबी है और मारपीट करते है , आसपास के कई लोग ऐसा ही कर रहे थे, ये देखकर मैंने ठान लिया था कि मुझे अपने आप को और परिवार को इससे बाहर निकालना है ।

मैंने बहुत मेहनत किया, और छोटे मोटे काम करके पढ़ाई करता रहा, कई बार स्कूल छूटा पर फिर भर्ती हो कर पढ़ता रहा ।

*मुझे लगता है कि भगवान ने जो परिस्थिति दी है हमको उसी में बेहतर करना है, क्योंकि दुनिया बदलने वाले लोग जो स्थिति है उसी में काम करके अपने आप को बड़ा करते है। गुस्सा और दोष देने से कुछ नहीं होता । मै गरीब और शराबी के यहां पैदा हुआ ये मेरी गलती नहीं है पर मै अगर गरीब , शराबी और बिना अपनी पहचान बनाए मर जाता हूं तो ये जरूर मेरी गलती होगी ।*

इसीलिए मैंने तैयारी किया और आज कलेक्टर  बन गया ।

ये सुनकर पत्रकार के आंखो में आंसु आ गए,,और वो एक सीख लेकर वापस चला गया । 

इससे सीख मिलती है कि
 : *दुनिया में तरक्की करने वाले लोग किसी को दोष नहीं देते  बल्कि बहुत मेहनत करते है ,किसी की  देखादेखी नहीं करते, जो सही है वो करते है और  अपनी दुनिया अपने दम पर खुद बदलते है ।*
जय हिंद..,
🙂

Comments

Popular posts from this blog

शुतुरमुर्ग की खुशी जैसी तो नहीं है आपकी खुशी ??

कुछ दिन पहले मैंने एक आर्टिकल पढ़ा कि खुशी कि असली एहसास क्या है उस बारे में । उसके पढ़ते पढ़ते मुझे ये कहानी याद आई कि खुशियां असल में होती कहा है और हम ढूंढते कहा है । चलिए शुतुरमुर्ग के बारे में एक बात बताता हूं , असल में होता ऐसा है कि कहते है जब शुतुरमुर्ग के पीछे कोई शिकारी पड़ जाता है तो वो भागने के बजाय  अपना सिर रेत में घुसा देता है  और उसको लगता है कि सब तरफ अंधेरा छा गया अब वो सुरुक्षित है । *हैं ना ये बेवकूफी वाली बात*  पर पता है कहीं ना कहीं हम लोग भी ऐसे ही है । हम अपनी खुशियां उन चीज़ों में खोजते रहते है जो हमारे आसपास सब अच्छा दिखाता है जबकि असल में ऐसा नहीं होता  है । मैंने देखा कि एक लड़का आज पार्टी करता है जबकि पता है कि उसका कल पेपर है, पूछने पर भाई का जन्मदिन बार बार नहीं आता  ,यही है शुतुरमुर्ग वाली खुशी पेपर बिगड़ने के बाद एहसास होता है असली खुशी कहा है , क्यूंकि कई बार जिसका बर्थडे था वो पास हो जाए , यकीन मानिए बीएससी 2nd ईयर में ऐसा देखा है मैंने । किसी ने उस टाइम कहा मुझे अरे यार कस्ती को तूफानों में निकलने का अलग ही ...

Risk

Risk एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ?? किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था ! तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ? उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े  मकोड़े खा लेंगे !! आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ?? किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!* 😢 कई लोगो में  फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं  और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं । *हमको ना...* 🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने  डर है, 🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है, 🌿सीखने में सफल ना होने का डर, 🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम  मिलने का डर, डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे, *रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁 खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह  होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने ल...

करना है तो करना है

मै हमेशा  कहता रहता हूं कि किन आदतों को अपनाकर सफल हो सकते है , किस आदत को छोड़कर हम बेहतर हो सकते है, ये  सफल होने वाला व्यक्ति अच्छे से जानता है । परन्तु सच्चाई ये है कि 100 में से 90 ऐसे लोग जो जानते है कैसे सफल हो सकते है अपने किसी कार्य में सफल नहीं होते है । तो असल बात ये है कि जानने से कुछ नहीं होता कि सफलता कैसे मिलती है, क्यूं मिलती है । जो लोग काम करते है रिजल्ट देते है वो ही सफल माना जाता है,,  तो मुद्दा अब ये आता है सबके साथ  कि मै सोचता तो  हूं कि ये करूं पर शुरू नहीं हो पाता है , यह एक सामान्य सी बात है जो हम सबके साथ होता है कि हम करना तो बहुत कुछ चाहते है पर असल में कर नहीं पाते हैं और कुछ लोग चाहते है वो आपके देखते ही देखते पा लेते है । जैसे मुझे एक किताब पढ़ना है डिसाइड करते है, कि इसे इतने दिनों में पूरा कर लूंगा पर कुछ काम आ जाता या थोड़ा आराम करलू, या थोड़ा टीवी देख लूं या उस किताब को छोड़ के कोई और किताब पढ़ने  लग जाते है  ।  ज़िन्दगी में सफलता ऐसे हासिल नहीं कि जाती है , तो आखिर क्या बात है जो हर सफल व्यक्ति में होता है जो उ...