Skip to main content

बिल गेट्स की मेहनत

कहते हैं बिल गेट्स ने कॉलेज की पढ़ाई ही नहीं की बीच में ही छोड़ दिया और कई लोग ये बहाने भी देते है कि वो तो नहीं पढ़ा फिर भी इतना अमीर हुआ तो मै भी पढ़ाई नहीं करता पर  नहीं पढ़ने का या मन में ये बात रखना अधूरा ज्ञान ही है आज के समय में ये जानना अति आवश्यक है कि  क्या सच में ऐसा ही था ????

मैंने सोचा चलो असलियत पता लगाया जाय देखा जाय क्या ऐसा ही है पर तब   मुझे पता चला कि बात बहुत मेहनत का है ।

जब मै थोड़ा और उनके बारे में पढ़ना शुरू किया तब मैंने जाना यकीनन उन्होंने एक आम कॉलेज के स्टूडेंट के तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा स्टडी किया था, हां दिन रात जग कर  बिना किसी चीज और सोचे यकीन मानिए वहीं नियम है कि
अगर आप किसी कार्य में,
किसी ख्वाब में,
किसी चुनौती को हल करने में ,
किसी के बारे में जानने में,
किसी विषय को पढ़ाने में ,
या
घरेलू कार्यों में या किसी भी चीज में,
अपना जब 10000 घंटे देते हैं तो एक्सपर्ट बन जाते हैं ।

ये 10000 घंटे वाला नियम कभी पढ़ा था हो सकता है शुरुआत में उतना ना दिया हो पर हां उसने अपना बहुत समय दिया , सिर्फ मेहनत में ।

कुछ समय पहले उनके fb पेज में  उनके पोस्टिंग जो किसी इकोनोमिक ट्रेंड पर मेरा ध्यान गया , अब मुझे ज्यादा इकोनोमिक ट्रेंड तो समझ नहीं आता  पर मै  वो तस्वीर जरूर देखा जिसमें उनकी शुरुआती मेहनत झलक रही हैं । उनके लेख fb पेज से कॉपी कर के हूबहू यहां शेयर कर रहा हूं ।साथ में वो तस्वीर जो अनुकरणीय है । मेरे विचार अच्छे लगे तो कृपया दोस्तो को भी बताए । धन्यवाद ।।

In the early days of Microsoft, I felt like I was explaining something completely foreign to people when I would talk about our business plan. They didn’t understand how a company built entirely around software could be profitable.

The idea today that anyone would need to be pitched on why software is a legitimate investment seems unimaginable, but a lot has changed since the 1980s. This book is an indispensable guide to how to think about the evolving economy: https://b-gat.es/2vNamdn #TBT

Comments

Popular posts from this blog

शुतुरमुर्ग की खुशी जैसी तो नहीं है आपकी खुशी ??

कुछ दिन पहले मैंने एक आर्टिकल पढ़ा कि खुशी कि असली एहसास क्या है उस बारे में । उसके पढ़ते पढ़ते मुझे ये कहानी याद आई कि खुशियां असल में होती कहा है और हम ढूंढते कहा है । चलिए शुतुरमुर्ग के बारे में एक बात बताता हूं , असल में होता ऐसा है कि कहते है जब शुतुरमुर्ग के पीछे कोई शिकारी पड़ जाता है तो वो भागने के बजाय  अपना सिर रेत में घुसा देता है  और उसको लगता है कि सब तरफ अंधेरा छा गया अब वो सुरुक्षित है । *हैं ना ये बेवकूफी वाली बात*  पर पता है कहीं ना कहीं हम लोग भी ऐसे ही है । हम अपनी खुशियां उन चीज़ों में खोजते रहते है जो हमारे आसपास सब अच्छा दिखाता है जबकि असल में ऐसा नहीं होता  है । मैंने देखा कि एक लड़का आज पार्टी करता है जबकि पता है कि उसका कल पेपर है, पूछने पर भाई का जन्मदिन बार बार नहीं आता  ,यही है शुतुरमुर्ग वाली खुशी पेपर बिगड़ने के बाद एहसास होता है असली खुशी कहा है , क्यूंकि कई बार जिसका बर्थडे था वो पास हो जाए , यकीन मानिए बीएससी 2nd ईयर में ऐसा देखा है मैंने । किसी ने उस टाइम कहा मुझे अरे यार कस्ती को तूफानों में निकलने का अलग ही ...

Risk

Risk एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ?? किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था ! तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ? उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े  मकोड़े खा लेंगे !! आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ?? किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!* 😢 कई लोगो में  फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं  और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं । *हमको ना...* 🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने  डर है, 🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है, 🌿सीखने में सफल ना होने का डर, 🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम  मिलने का डर, डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे, *रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁 खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह  होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने ल...

करना है तो करना है

मै हमेशा  कहता रहता हूं कि किन आदतों को अपनाकर सफल हो सकते है , किस आदत को छोड़कर हम बेहतर हो सकते है, ये  सफल होने वाला व्यक्ति अच्छे से जानता है । परन्तु सच्चाई ये है कि 100 में से 90 ऐसे लोग जो जानते है कैसे सफल हो सकते है अपने किसी कार्य में सफल नहीं होते है । तो असल बात ये है कि जानने से कुछ नहीं होता कि सफलता कैसे मिलती है, क्यूं मिलती है । जो लोग काम करते है रिजल्ट देते है वो ही सफल माना जाता है,,  तो मुद्दा अब ये आता है सबके साथ  कि मै सोचता तो  हूं कि ये करूं पर शुरू नहीं हो पाता है , यह एक सामान्य सी बात है जो हम सबके साथ होता है कि हम करना तो बहुत कुछ चाहते है पर असल में कर नहीं पाते हैं और कुछ लोग चाहते है वो आपके देखते ही देखते पा लेते है । जैसे मुझे एक किताब पढ़ना है डिसाइड करते है, कि इसे इतने दिनों में पूरा कर लूंगा पर कुछ काम आ जाता या थोड़ा आराम करलू, या थोड़ा टीवी देख लूं या उस किताब को छोड़ के कोई और किताब पढ़ने  लग जाते है  ।  ज़िन्दगी में सफलता ऐसे हासिल नहीं कि जाती है , तो आखिर क्या बात है जो हर सफल व्यक्ति में होता है जो उ...