Skip to main content

करना है तो करना है

मै हमेशा  कहता रहता हूं कि किन आदतों को अपनाकर सफल हो सकते है , किस आदत को छोड़कर हम बेहतर हो सकते है, ये 
सफल होने वाला व्यक्ति अच्छे से जानता है ।

परन्तु सच्चाई ये है कि 100 में से 90 ऐसे लोग जो जानते है कैसे सफल हो सकते है अपने किसी कार्य में सफल नहीं होते है ।

तो असल बात ये है कि जानने से कुछ नहीं होता कि सफलता कैसे मिलती है, क्यूं मिलती है ।

जो लोग काम करते है रिजल्ट देते है वो ही सफल माना जाता है,, 
तो मुद्दा अब ये आता है सबके साथ  कि मै सोचता तो  हूं कि ये करूं पर शुरू नहीं हो पाता है ,

यह एक सामान्य सी बात है जो हम सबके साथ होता है कि हम करना तो बहुत कुछ चाहते है पर असल में कर नहीं पाते हैं और कुछ लोग चाहते है वो आपके देखते ही देखते पा लेते है ।

जैसे मुझे एक किताब पढ़ना है डिसाइड करते है, कि इसे इतने दिनों में पूरा कर लूंगा पर कुछ काम आ जाता या थोड़ा आराम करलू, या थोड़ा टीवी देख लूं या उस किताब को छोड़ के कोई और किताब पढ़ने  लग जाते है  ।

 ज़िन्दगी में सफलता ऐसे हासिल नहीं कि जाती है , तो आखिर क्या बात है जो हर सफल व्यक्ति में होता है जो उसे बुलंदियों के ऊंचाई में ले जाता है..  ?
चाहे वो सेहत के मामले में हो ,
चाहे वो रिश्तों की बात हो,
चाहे वो कैरियर की बात हो,
चाहे वो जॉब कि बात हो,


चलिए कैसे होता है ये..आप अपने मम्मी से सीख सकते है,

इसका सबसे अच्छा उदाहरण हम सब बचपन से अपने घरों में  देख रहे है , इस सोच का सबसे अच्छा पालन हम सबके मां और पापा करते  हैं ।

चलिए समझाता हूं..

 बचपन में बच्चा चाहे रात के 2 बजे उठे या उसे सुबह के 4 बजे भूख लगे इसके लिए मां उठेगी ही  वहां आलस्य, नींद, चिंता , सुख, दुःख कोई मायने नहीं रखती । मां वो जानती है, इसीलिए वो सबसे सफल है ।

मतलब हमारे शरीर में संभावना बहुत है, कुछ भी असंभव नहीं..वह  बात जो हमे सफलता दिलाती है वो सोच वो जो हम निर्णायक साबित करता है.. वो निम्न शब्दों में है..  "है तो है"   


मतलब 

*"करना है मतलब करना है"* ..

चलिए कैसे देखते है..

 मेरा एक दोस्त बहुत दिनों से सुबह उठने की कोशिश कर रहा था ,, पर उठ ही नहीं पा रहा था । सुबह 5 बजे का उगता सूरज देखना था उसे पर सुबह उठें तो आलस..

एक दिन उसने सोच ही लिया कि मुझे सुबह का सूरज उगते हुए देखना ही है ।पता है  वो ठान लिया कि करना है मतलब करना है और रात भर सोया ही नहीं । सफलता ऐसे दृढ़संकल्प दिलाती है ,,कोई और ऑप्शन नहीं होता वहां फिर ..,

उस रात उसने सुबह का सूरज देखने के बाद हि माना,भले ही दोपहर को सो गया ।

मै बार बार कहता हूं आप सबको और खुद  को भी कि करना चाहो तो हर चीज कर सकते हो ।

*बस निर्णय कर लो कि करना है तो करना है ।*

ये दृणसंकल्प  करना ही होगा , बाकी सब बहाने है ।

कहते है ना..
*ज़िद करो दुनिया बदलो* ।

पर मै चाहूंगा की इसे ज़िद का नाम ना दे ।


 जिद में अहंकार और अज्ञानता हो सकती है और इसके बिना ज़िद फिर  ज़िद  नहीं वो तो दृण संकल्प हो जाती है क्यूंकि ज़िद में तो बच्चा रोता है तो कोई ज़िद में  अपना नस  काट लेता  है ।
पर दृढ़ संकल्प में तो लोग इतिहास रचते है ।

इसे ध्येय वाक्य बना ले..
*कोई बहाना नहीं*, 
*है तो है*
*करना है तो करना है*

पहले सोच विचार करे कि आपका लक्ष्य क्या है,....वो 

चाहे सेहत बनाना हो..
कुछ सीखना हो..
सुबह उठना हो..
कुछ तैयारी करना है..
कुछ बनके दिखाना हो..
रिश्ते निभाना हो..
अच्छे मां ,बाप या बेटा बेटी बनना हो..

कोई ऑप्शन मत रखो बस 
*करना है तो करना है ,*

यकीनन  ऐसे लोगो के साथ किस्मत भी साथ देती है । मैंने ऐसे होते  देखा है ।

*यकीनन आपके अंतर्मन में ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं* ।

मैंने कई बार महसूस किया है की चाहे वो हमारे मैम हो, मेरे क्लासमेट हो, मेरे जूनियर्स हो ...आप सबने कई बात ऐसा किया है कई क्षेत्रों में मैंने देखा है ...

सोचे समझे विचारे और फिर ठान लें

*करना है तो करना है ।*

बाकी कुछ असंभव नहीं ..

Source
#मेरे एक दोस्त के विचार व अनुभव 
#आपका दिन शुभ हो ...🐢
#🌞

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

शुतुरमुर्ग की खुशी जैसी तो नहीं है आपकी खुशी ??

कुछ दिन पहले मैंने एक आर्टिकल पढ़ा कि खुशी कि असली एहसास क्या है उस बारे में । उसके पढ़ते पढ़ते मुझे ये कहानी याद आई कि खुशियां असल में होती कहा है और हम ढूंढते कहा है । चलिए शुतुरमुर्ग के बारे में एक बात बताता हूं , असल में होता ऐसा है कि कहते है जब शुतुरमुर्ग के पीछे कोई शिकारी पड़ जाता है तो वो भागने के बजाय  अपना सिर रेत में घुसा देता है  और उसको लगता है कि सब तरफ अंधेरा छा गया अब वो सुरुक्षित है । *हैं ना ये बेवकूफी वाली बात*  पर पता है कहीं ना कहीं हम लोग भी ऐसे ही है । हम अपनी खुशियां उन चीज़ों में खोजते रहते है जो हमारे आसपास सब अच्छा दिखाता है जबकि असल में ऐसा नहीं होता  है । मैंने देखा कि एक लड़का आज पार्टी करता है जबकि पता है कि उसका कल पेपर है, पूछने पर भाई का जन्मदिन बार बार नहीं आता  ,यही है शुतुरमुर्ग वाली खुशी पेपर बिगड़ने के बाद एहसास होता है असली खुशी कहा है , क्यूंकि कई बार जिसका बर्थडे था वो पास हो जाए , यकीन मानिए बीएससी 2nd ईयर में ऐसा देखा है मैंने । किसी ने उस टाइम कहा मुझे अरे यार कस्ती को तूफानों में निकलने का अलग ही ...

Risk

Risk एक बार किसी ने एक किसान से पूछा - क्या तुमने इस मौसम में धान की फसल बोई है ?? किसान ने कहा - नहीं मुझे बारिश नहीं होने का अंदेशा था ! तो क्या मक्के बोए उस आदमी ने पूछा ? उसने कहा मुझे डर था कि कीड़े  मकोड़े खा लेंगे !! आदमी ने पूछा - आखिर तुमने बोया क्या है ?? किसान ने कहा : कुछ नहीं *मै खतरे नहीं उठाना चाहता था !!* 😢 कई लोगो में  फैसला ना लें पाने की आदत बन जाती हैं  और कई बार फैसला ना लेने के कारण कई अवसरों से हाथ धो बैठते हैं । *हमको ना...* 🌿हंसने में बेवकूफ समझे जाने  डर है, 🌿रोने में जज्बाती समझे जाने का डर है, 🌿सीखने में सफल ना होने का डर, 🌿प्रेम करने में बदले में प्रेम  मिलने का डर, डर तो बहुत सारे है पर आपको तो रिस्क उठाने ही पड़ेंगे, *रिस्क लेने और बेवकूफी में फर्क है*😁 खतरे उठाने का मतलब बेवकूफी और गैरजिम्मेदारी बरतना नहीं होता है। एक उदाहरण देता हूं मेरी एक दोस्त की शादी थी रात को पार्टी वगैरह  होते 11:45 के आसपास हो गया था । जब घर जाने के लिए हुए तो बाकी सब तो दुर्ग वाले थे लेकिन एक दोस्त जो भिलाई की थी वो ज़िद करने ल...